Kuberaa: धनुष की फिल्म कुबेरा (Kuberaa) आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से हो रही है। कुबेरा में धनुष के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और नागार्जुन भी दमदार रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में नागार्जुन ने रश्मिका मंदाना की तारीफ की है। वही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
नागार्जुन ने बताया कि कुबेर में उनका पसंदीदा किरदार रश्मिका मंदाना का समीरा है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ केवल 2-3 ही सीन्स थे, डबिंग के दौरान उनका प्रदर्शन देखकर वे मोहित हो गए। नागार्जुन से तारीफ सुनकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटा सा नोट लिखा है। रश्मिका ने कहा- "यह वह सब है जिसके लिए मैं काम करती हूं.. यह सब कुछ इतना वर्थ है। "जब मैं अपने निर्देशक और नाग सर को देखती हूं, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं, तो मेरा दिल बहुत खुश हो जाता है। मुझे उन पर गर्व है। शेखर सर और नाग सर - मुझे उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। हमारी फिल्म कल रिलीज हो रही है, मैं हम सभी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
फिल्म कुबेरा को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में धनुष एक गरीब इंसान का रोल कर रहे हैं। वही इस फिल्म को धनुष दो रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रश्मिका एक मध्यमवर्गीय लड़की का रोल कर रही है। इस फिल्म में जिम सर्भ, दिलीप ताहिल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म का बनी थी हिस्सा
रश्मिका मंदाना को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई थी। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक विधुर और राजकोट के राजकुमार की कहानी है।
