Kara Twitter Review: बॉलीवुड और साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी फिल्म कारा (Kara) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष की ये फिल्म आज यानी 30 अप्रैल को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म कारा ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म कारा को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा करते नजर आ रहे हैं। फिल्म कारा को लेकर अब लोगों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि धनुष की फिल्म कारा को लेकर लोग सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 के बाद 20 साल बड़े हीरो संग रोमांस करेंगी Sara Arjun, जानें नाम)
'कारा' को देख खुश हुए फैंस
एक्टर धनुष की एक बार फिर अपनी फिल्म कारा को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कारा का एक्स रिव्यू है। फिल्म कारा को लेकर अलग-अलग राय देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म कारा का इंटरवल वाला हिस्सा बहुत शानदार था। शुरुआत के 15 मिनट का सेटअप और टेंशन से भरा इंटरवल सीन कमाल का था।' इसके अलावा भी लोग पहले हॉफ की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए। तो वहीं कुछ यूजर्स को फिल्म का दूसरा हिस्सा कमजोर लगा। कुछ लोगों को फिल्म काफी अच्छी और सच्ची लगी। (ये भी पढ़ें: '1000 करोड़ कमाने वाली है...' खतरनाक लुक में नजर आए धनुष, रिलीज हुआ Kara का पोस्टर)
फिल्म में नजर आए ये सितारे
निर्देशक विग्नेश राजा (Vignesh Raja) के डायरेक्शन में बनी फिल्म कारा में धनुष के साथ-साथ ममिता बैजू (Mamitha Baiju), केएस रविकुमार (K. S. Ravikumar), जयराम (Jayaram), करुणास (Karunas), सुरज वेंजरमूडू (Suraj Venjaramoodu) और प्रिथ्वी पांडिराज (Prithvi Pandiraj) अहम रोल में नजर आए।

फिल्म कारा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखी ये बात (Image Source: X)

फिल्म कारा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखी ये बात (Image Source: X)

फिल्म कारा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखी ये बात (Image Source: X)
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म कारा एक हिस्ट थ्रिलर है, जिसमें धनुष ने करासामी उर्फ कारा का रोल प्ले किया है। स्टोरी 1991 में रामनाथपुरम में सेट है, जो 16 दिनों की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी उस समय के इराक और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के माहौल में दिखाई गई है, जिससे हीरो की पर्सनल कहानी को और बड़ा और गहरा रूप मिलता है। फिल्म कारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताए।
