Dhanush Movie Poster Out: साउथ एक्टर धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस मूवी में कृति सेनन भी लीड नजर आई थी। धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डी54 की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। धनुष की फिल्म डी54 का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में धनुष का धांसू लुक देखकर लोग गदगद हो गए हैं।
धनुष की मूवी का पोस्टर आउट
अभिनेता धनुष ने पोंगल के पावन अवसर पर अपनी अगली फिल्म का टाइटल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया। पहले डी54 के नाम से जानी जाने वाली यह फिल्म अब करा के नाम से रिलीज होगी। साथ ही फिल्म का एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें धनुष एक इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले इशारी के गणेश द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। पोस्टर पर लिखा है, ' डी 54 अब करा हैप्पी पोंगल।'
कब रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक विग्नेश राजा ने कहा कि कारा एक इमोशनली सस्पेंस थ्रिलर है और यह समर 2026 में रिलीज होगी। पोस्टर पर नेटफ्लिक्स का लोगो भी है, जिससे पता चलता है कि थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।फिल्म में मलयालम एक्ट्रेस ममिता बैजू फीमेल लीड में हैं। सपोर्टिंग कास्ट में के एस रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजरमूडू, करुणास और पृथ्वी पांडिराज जैसे कलाकार हैं। फिल्म की शुरुआत 10 जुलाई 2025 को पूजा सेरेमनी के साथ हुई थी और उसके बाद से फैंस टाइटल रिवील का इंतजार कर रहे थे। अब टाइटल और पोस्टर के साथ फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
