धुरंधर सीरीज में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली सारा अर्जुन इन दिनों फिल्मकारों की पहली पसंद बन चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक सभी फिल्मकार सारा अर्जुन के साथ काम करना चाहते हैं। धुरंधर 2 की बम्पर कमाई के बाद सारा अर्जुन का नाम साउथ की एक बड़ी फिल्म के साथ जुड़ रहा है, जिसमें वो 20 साल बड़े एक्टर के साथ नजर आ सकती हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स का भरोसा किया जाए तो सारा अर्जुन जल्द ही धनुष स्टारर D55 में दिखाई देंगी। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan के बाद रजनीकांत की Jailer 2 हुई लीक, मेकर्स की उड़ी नींद)
D55 में 20 साल बड़े धनुष के साथ रोमांस करेंगी सारा अर्जुन
साउथ डायरेक्टर तमिलारसन पचामुथु ने जनवरी 2026 को ऐलान किया था कि वो अपनी अगली फिल्म धनुष के साथ बनाएंगे। इस फिल्म का नाम मेकर्स ने अभी D55 दिया है। फिल्म में पहले मेकर्स रुक्मिणी वसंत को लेने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते वो इस मूवी में नहीं दिखेंगी। जिन डेट्स पर धनुष की D55 शूट होने वाली थी, उनमें रुक्मिणी जूनियर एनटीआर की ड्रैगन शूट करेंगी। रुक्मिणी के बाद मेकर्स को एक नई हसीना की तलाश थी, जो धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन पर जाकर खत्म हुई है। मेकर्स ने सारा को फिल्म के लिए साइन करने का मन बनाया है, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla नहीं झेल पायी Dhurandhar 2 की मार, पेड प्रिव्यू से नहीं हुई 5 करोड़ की भी कमाई)
Dhanush की D55 में दिखेंगी Dhurandhar 2 फेम Sara Arjun
लोगों के बीच में छिड़ी ऐजगैप डिबेट
जब से ये बात सामने आई है कि D55 में सारा अर्जुन, धनुष के साथ दिखाई दे सकती हैं तब से ही इंटरनेट पर ऐजगैप को लेकर डिबेट छिड़ गई है। रणवीर सिंह के साथ धुरंधर सीरीज में कास्ट होने के बाद भी सारा अर्जुन का नाम इस डिबेट के साथ जुड़ा था। लोगों का मानना है कि निर्माता-निर्देशक को हीरो-हीरोइन की उम्र देखकर जोड़ी बनानी चाहिए लेकिन कई लोगों का तर्क ये भी है कि अगर किरदार की जरूरत है तो उम्र गैप नहीं देखना चाहिए। वैसे इस मामले में आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
