Amazon Prime Bags 'Kantara Chapter 1' OTT Rights: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' (Kantara: A Legend Chapter 1) 2 अक्टूबर के दिन दनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह मूवी बीते कुछ दिनों से ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। बताया जा रहा था कि नेटफ्लिक्स ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' के ओटीटी राइट्स 100 करोड़ रुपये में हासिल किए थे। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक नेटफ्लिक्स द्वारा ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' के लिए पेश किए गए 100 करोड़ रुपये के ऑफर को अमेजन प्राइम वीडियो ने मात दे दी है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा बोली लगाकर इस मूवी के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।
नेटफ्लिक्स से अमेजन प्राइम वीडियो ने छीन ली 'कंतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1'
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि 'कंतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' के निर्माताओं ने फिल्म की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ओटीटी राइट्स सेल करने के लिए 125 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। मेकर्स ने जब नेटफ्लिक्स से संपर्क किया था तो उसने 100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। वहीं अब अमेजन प्राइम वीडियो ने मेकर्स को बेहतर डील दे डाली है। अमेजन प्राइम वीडियो ने ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स को 110 करोड़ रुपये की पेशकश की। अब यह मूवी दर्शकों को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।
ऐसी भी खबरें हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' (Kantara: A Legend Chapter 1) के डिजिटल राइट्स लगभग 300 करोड़ रुपये बिके हैं। यह 'केजीएफ चैप्टर 2' के इतनी मोटी रकम पाने वाली दूसरी कन्नड़ मूवी बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थीं। 'कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया था। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम, सप्तमी गौड़ा और किशोर जैसे कई कलाकर अहम रोल में दिखाई दिए।
