साउथ मूवीज

Kannappa: प्रभास और मोहनलाल ने कितने रुपये ली है सैलरी, Vishnu Manchu ने बताई सच्चाई

Prabhas-Mohanlal Salary for Kannappa: कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार प्रभास और मोहनलाल ने विष्णु मांचू की नई फिल्म 'कन्नप्पा' में कैमियो के लिए मोटी रकम ली है। जूम से बात करते हुए विष्णु मांचू ने बताया है कि दोनों एक्टर्स ने कितने रुपये चार्ज किए हैं।

Image

Vishnu Manchu on Prabhas-Mohanlal Salary for Kannappa

Prabhas-Mohanlal Salary for Kannappa: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विष्णु मांचू की नई फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मेकर्स पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज कर रहे हैं। 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू के साथ मेगास्टार प्रभास और मोहनलाल जैसी कई कलाकार नजर आने वाले हैं। विष्णु मांचू स्टारर में दोनों एक्टर्स का कैमियो जान डालने वाला है। इस मूवी प्रभास को रुद्रा के रोल में देखा जाएगा और मोहनलाल किरता के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रभास और मोहनलाल ने फिल्म 'कन्नप्पा' को करने के लिए मोटी रकम चार्ज की है। जूम से बात करते हुए विष्णु मांचू ने बताया है कि प्रभास और मोहनलाल ने कितने रुपये चार्ज किए हैं।

विष्णु मांचू ने बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने फिल्म 'कन्नप्पा' में कैमियो करने के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया है। विष्णु मांचू ने कहा, 'फिलहाल प्रभास और मोहनलाल ने पैसे चार्ज नहीं किए हैं लेकिन उनकी मेहनत को देखते हुए एक बार मूवी सफल होती है तो मैं खुद उन्हें दूंगा। मैं उनकी तारीफ करता हूं। यह केवल पैसों की बात नहीं है जिस मुकाम पर वो दोनों हैं, ऐसे में उन्होंने कैमियो किया यह बड़ी बात है। मैं उनका शुक्रगुजार कि दोनों आए और उन्होंने यह किया।'

मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' में प्रभास और मोहनलाल के अलावा अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल का भी कैमियो होगा। अक्षय कुमार इस मूवी में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी की टक्कर 90 के दशक की एक्ट्रेस काजोल की 'मां' से होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article