साउथ मूवीज

Kannappa Release Delay: अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से डरी विष्णु मांचू की कन्नप्पा!! फिल्म को मिली नई रिलीज डेट

Kannappa Release Delay: विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा अब अपने तय रिलीज डेट यानी 25 अप्रैल को रिलीज नहीं होगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म के वीएफएक्स का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिस कारण फिल्म को नई रिलीज डेट मिली है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Image

Kannappa

Kannappa Release Delay: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की केसरी चैप्टर 2 जल्द ही सिनेमाघरों पर धमाल करने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वही साउथ की फिल्म कन्नप्पा भी केसरी चैप्टर 2 के 7 दिनों के बाद यानी 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म अब कब रिलीज होने वाली है।

विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा को अधूरे वीएफएक्स काम के कारण अब टाल दिया गया है। पहले ये फिल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कन्नप्पा अब 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इस नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया है। इस फिल्म में एक साथ कई सारे सितारे नजर आने वाले हैं। कन्नप्पा में अक्षय कुमार, प्रभास , मोहनलाल और काजल अग्रवाल भी दिखाई देने वाले हैं।

कुछ दिनों पहले विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की रिलीज डेट को पहले से तय तारीख से आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। इस घोषण के बाद फैंस काफी ज्यादा दुखी भी हुए थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि फिल्म का अभी वीएफएक्स का काम पूरा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विष्णु मांचू ने कहा था कि-"कन्नप्पा को रिलीज करना जीवन का एक बहुत बड़ा काम है और हम वादा करते हैं कि इस फिल्म को हम हाईएस्ट स्टैंडर्ड के साथ रिलीज करेंगे। इस फिल्म को खास बनाने के लिए और शानदार वीएफएक्स का काम दिखाने के लिए हमे कुछ और दिन की जरूरत है। जिस कारण रिलीज डेट थोड़ी से टल सकती है। हमें देरी करने पर दुख हो रहा है, लेकिन हम आपके सपोर्ट और पेशेंस की सराहना करते हैं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article