साउथ मूवीज

Kanguva Trailer Twitter Reaction: बॉबी देओल का खूंखार विलेन लुक देख फैंस हुए फिदा, सूर्या के एक्शन के सामने 'सिंघम अगेन' भी हुई फेल

Kanguva Trailer Twitter Reaction: सुर्या की फिल्म कुंगुवा बस कुछ दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि फैंस इस बार में क्या बोल रहे हैं।

Image

Kanguva

Kanguva Trailer Twitter Reaction: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीद है। सुर्या की ये फिल्म बस कुछ दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रह हैं। आइए जानते हैं कि ये ट्रेलर देखने के बाद फैंस ये बोल रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया है। जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में सूर्या और बॉबी देओल का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। वही सुर्या का एक्शन भी जबरदस्त दिखाया गया है।

दो रोल में नजर आए सुर्या

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में सूर्या दो अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस सुर्या के दोनों रोल को बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस पिल्म में अलग-अलग युगों की कहानी दिखाई जाएगी। एक रोल में सुर्या काफी स्टाइलिश कपड़े और हेयरकट में नजर आ रहे हैं। लेकिन दूसरे रोल में वो बहुत खतरनाक लग रहे हैं। वीडियो में बॉबी देओल एकदम खूंखार नजर आ रहे हैं। किसी को भी उन्हें देखकर डर लग जाएगा।

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म में सूर्या, दिशा और बॉबी के अलावा जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज और केएस रविकुमार भी नजर आने वाले हैं। बता दें ये फिल्म बस तीनों दिन के बाद यानी 14 नंवबर को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article