साउथ मूवीज

Pushpa 2 में इस गाने में पतली कमर मटकाएगी श्रीलीला, मेकर्स ने जारी की डांसिंग क्वीन की पहली झलक

पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए अलग-अलग एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे है थे। अब आखिरकार मेकर्स ने इस बात से पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं पुष्पा 2 के आइटम सॉन्ग का क्या नाम है।

Image

Pushpa 2

पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए अलग-अलग एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे है थे। अब आखिरकार मेकर्स ने इस बात से पर्दा उठा दिया है। पुष्पा 2 के निर्माताओं ने घोषणा की है कि श्रीलीला फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ आइटम डांस करती हुई नजर आएंगी। वही मेकर्स ने एक्ट्रेस की पहली झलक के साथ फिल्म के आइटम सॉन्ग का नाम भी रिवील किया है।

बता दें इस फिल्म के पहले पार्ट के आइटम सॉन्ग में सामंथा नजर आईं थी। उस गाने का नाम ऊ अंतावा था। जिस आज भी फैंस सुनना बहुत पसंद करते हैं। अब पार्ट 2 के आइटम सॉन्ग का नाम किसिक रखा गया है, जिसमें श्रीलीला कमर मटकाते हुए नजर आएंगी। कई लोग इस आइटम सॉन्ग को लेकर बहुत उत्साहित हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी तुलना पुष्पा की पहले पार्ट में ऊ अंतावा से सामंथा रूथ प्रभु के लुक से कर रहे हैं।

डांसिंग क्वीन श्रीलीला

हाल ही में पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "Pushpa2TheRule साल के #Kissik गाने के लिए डांसिंग क्वीन sreeleela का स्वागत करती है। यह गाना एक डांस फीस्ट है जो आनंद देने वाला है। 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज।" बता दें इसके पहले मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर जानकारी दी थी कि पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 7 शहरों में होने वाला है।

बॉक्स ऑफिस में आएगा तूफान

फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। बता दें फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी। फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब उम्मीद है कि इसके दूसरे पार्ट को भी उतना ही प्यार मिलेगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article