साउथ मूवीज

कमल हासन ने दो शादियां करने पर दिया पहली बार रिएक्शन, कहा-"राजा दशरथ की तीन पत्नियां..."

साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने शादी के एक्सपीरियंस को लेकर बात की। कमल हासन ने दो शादी की। एक्टर की पहली पत्नी वानी गणपति है। वही एक्टर की दूसरी पत्नी सारिका है जिनकी दो बेटिया हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा।

Image

Kamal Haasan

साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट रखा गया था। जिसमें दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर कमल हासन ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। इस दौरान कमल हासन ने अपने शादी के एक्सपीरियंस को लेकर बात की। आइए जानते हैं कि इस दौरान एक्टर ने क्या कहा।

कमल हासन ने दो शादी की। एक्टर की पहली पत्नी वानी गणपति है। वही एक्टर की दूसरी पत्नी सारिका है जिनकी दो बेटिया हैं। एक्टर ने बताया कि एक बार उनके दोस्त ने पूछा था कि अच्छे ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद आपने दो बार शादी क्यों की। जिसपर एक्टर ने कहा था कि परिवार की प्रतिष्ठा का विवाह से क्या संबंध है।" इस बात को बोलते हुए उनके दोस्त ने ये भी उदारहण दिया था कि भगवान राम की भी एक ही पत्नी है।

दशरथ की तीन पत्नियां

इस बात तो सुनकर कमल हासन ने भी करारा जवाब दिया था। एक्टर ने कहा था कि "मैं किसी भगवान की प्रार्थना नहीं करता हूं। मैं राम के मार्ग का अनुसरण नहीं करता मैं उनके पिता (दशरथ) के मार्ग का अनुसरण करता हूं। दशरथ की तीन पत्नियां कौशल्या (भगवान राम की मां), सुमित्रा और कैकेयी थीं। "बता दें राम के पिता दशरथ की तीन पत्नियां थी। कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ को फिल्म मेकर मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article