साउथ मूवीज

Kalki New Poster: दीपिका पादुकोण और बिग-बी के बाद 2 और कलाकार का पोस्टर लुक आया सामने, यूजर्स ने कहा- 'अब इंतजार नहीं बुकिंग शुरू करें'

Kalki New Poster: प्रभास और नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा कल्कि 2898 AD को रिलीज होने के लिए केवल 5 दिन ही बाकि है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने 2 नया पोस्टर रिविल किया है, जिसको देखकर फैंस फिल्म के लिए और एक्साइडेट हो रहे हैं।

Image

Kalki New Poster

Kalki New Poster: प्रभास और नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा कल्कि 2898 AD को रिलीज होने के लिए केवल 5 दिन ही बाकि है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स रोज कुछ ना कुछ लेकर जरूर ला रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने 2 नया पोस्टर रिविल किया है, जिसको देखकर फैंस फिल्म के लिए और एक्साइडेट हो रहे हैं।

हाल ही में निर्माताओं ने तमिल अभिनेता पसुपति का एक नया दिलचस्प कैरेक्टर पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसी बीच पसुपति का लुक देखकर फिल्म के लिए और जल्द से जल्दी रिलीज की राह देख रहे हैं और कमेंट की बारिश कर जल्द ही बुकिंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

बेहतर कल की तलाश

पसुपति इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले है। इस फिल्म में वह 'वीरन' की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पोस्टर के नीचे कैप्शन के अनुसार, नए कैरेक्टर पोस्टर में अभिनेता को एक गंभीर और लुक में दिखाया गया है, जो 'बेहतर कल' की तलाश कर रहा है। इसके के साथ ही मेकर्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

ये सितारे आएंगे नजर

नया ट्रेलर में महाभारत के युद्ध की गहरी झलक भी दिखाता है, साथ ही कहानी के तीन ब्रह्मांडों को भी प्रदर्शित करता है। कुलीन वर्ग की भूमि कॉम्प्लेक्स, अंतिम जीवित शहर काशी, और शम्बाला, जो कुलीन वर्ग द्वारा सताए गए लोगों की शरण भूमि है। प्रभास और पसुपति के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, अन्ना बेन और दिशा पटानी भी हैं। कल्कि 2898 AD 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article