साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD Sequel: दीपिका पादुकोण 2 महीने की बेटी को छोड़कर कल्कि सीक्वल की करेंगी शूटिंग? सामने आया बड़ा अपडेट

Kalki 2898 AD Sequel: दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। 2 महीने पहले यानी 8 सिंतबर को एक्ट्रेस ने एक बेटी का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। हाल ही में एक्ट्रेस की दुआ के साथ पहली फोटो वायरल हुई थी। वही अब ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू करेगी। आइए जानते हैं कि ये बात सच है कि नहीं।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Sequel: दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस सिंघम अगेन में लेडी सिंघम बनते नजर आईं थी, लेकिन दीपिका पादुकोण इन दिनों मैटरनिटी लीव पर है और वो अपनी बेटी का ध्यान रख रही हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2 की शूटिंग करेगी। अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस शूटिंग शूरू करेंगी की नहीं।

प्रभास अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण, कमल हासन की फिल्म कल्कि 2898 AD इस साल 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सुमति का रोल किया था। फैंस ने उनके रोल को काफी पसंद किया था। वही अब फैंस उन्हें सीक्वल में देखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों दीपिका पादुकोण मैटरनिटी लीव पर है। बता दें 8 सिंतबर को दीपिका पादुकोण की बेटी हुई थी, जिसका नाम एक्ट्रेस ने दुआ रखा था।

दीपिका के बिना बनेगी कल्कि

नई अपडेट के अनुसार दीपिका अभी अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ को देना चाहती है। एक्ट्रेस अपनी बेटी के लिए अभी कोई नैनी नहीं रखना चाहती हैं। वह दुआ की देखभाल दुख ही करना चाहती है। इसलिए वो अभी उनका मैटरनिटी लीव खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। वही कल्कि पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्ट्रेस ने मेकर्स से उनके बिना फिल्मों को आगे बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन टीम ने उनका इंतजार करना सही समझा है। कल्कि पार्ट 2 के मेकर्स एक्ट्रेस के मैटरनिटी लीव खत्म होने तक का इंतजार करेंगे। बता दें एक्ट्रेस ने अपने कुछ हिस्सों की शूटिंग पहले ही कर ली थी। बाकी के लिए मेकर्स अभी इंतजार करेंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article