'कल्कि 2898 एडी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बस कुछ दिनों के बस ये फिल्म रिलीज होने वाली ही है। अब इस फिल्म की एंडवास बुकिंग भी शूरू हो गई है। जिसमें मेकर्स की बहुत कमाई हो रही है। इस फिल्म को लेकर फिल्म के कास्ट जोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। जैसे ही हमने ट्रेलर में देखा है कि फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन की भिड़ंत होगी, लेकिन असल जिंदगी में ये अच्छा बॉन्ड बहुत अच्छी है। हाल ही में बिग बी ने हाथ जोड़कर स्टार के फैंस से माफी मांगी है। आइए जानते हैं क्यों।
फिल्म का प्रस्ताव बिग बी ने किया याद
वैजयंती नेटवर्क ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता प्रियंका दत्त और स्वप्ना दत्त के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाग अश्विन की फिल्म के बारे में खुलकर बातचीत की। अमिताभ बच्चन ने याद किया जब नाग अश्विन उनके पास इस फिल्म का प्रस्ताव लेकर आए थे। बात करने से पहले उन्होंने प्रभास के फैंस से माफी मांगी।
मुझे मारना मत
अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जब नागी मुझसे इस बारे में बात करने आए, तो वह सिर्फ एक तस्वीर लेकर आए थे। एक सीन जिसमें दिखाया गया था कि मेरा किरदार कैसा दिखने वाला है और प्रभास कैसा दिखने वाला है। मैं एक बहुत बड़ा आदमी था, जो प्रभास को धक्का दे रहा था। प्रभास के सभी फैंस प्लीज कृपया मुझे माफ करें। मैं हाथ जोड़ के माफी मांग रहा हूं, मैं जो करूंगा, उसे देखने के बाद मुझे मारना मत।'
ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसे लगती है।
