साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण की जगह हुई इस हसीना की एंट्री !! नाम जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैन्स

This Actress Replacing Deepika in Kalki 2898 AD 2: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया था। इस मूवी में अब दीपिका पादुकोण की जगह मेकर्स को उनकी हीरोइन मिल गई है। इस हीरोइन का नाम जानकार आप भी खुश हो जाएंगे।

Image

Pic Credit: IMDb

This Actress Replacing Deepika in Kalki 2898 AD 2: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बीते साल यानी 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने लीड रोल के लिए कास्ट किया था। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट बना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आने वाली हैं। मेकर्स ने उन्हें इस मूवी से बाहर कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दीपिका पादुकोण ने फीस बढ़ाने के साथ-साथ 8 घंटे काम करने की शिफ्ट की डिमांड की थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दीपिका पादुकोण की जगह इस मूवी के लिए मेकर्स को हीरोइन मिल गई है।

दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' में दीपिका पादुकोण की जगह अब प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा की बातचीत इस समय मेकर्स के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए चल रही है। अगर चीजें सही रहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा को दूसरे पार्ट में प्रभास के साथ देखा जाएगा। प्रियंका चोपड़ा इस समय फ्लेक्सिबल टाइमिंग की डिमांड कर रही है ताकि वो अपनी मां की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकें।

अहम बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा भी दीपिका पादुकोण की तरह ही मोटी फीस की डिमांड कर रही हैं। हालांकि 'कल्कि 2898 एडी 2' के मेकर्स और प्रियंका चोपड़ा की ओर से इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। प्रियंका चोपड़ा को आने वाले दिनों में फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। इस मूवी से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक मेकर्स ने काफी दिनों पहले ही आउट कर दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article