Ranveer Singh's Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' आज रिलीज हो गई है। अपने करियर में रणवीर सिंह ने कई किरदार निभाए हैं, जो लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में सफल भी रहे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रणवीर सिंह ने ठुकरा दी थीं। इस फिल्मों को ना कहने के बाद शाहिद कपूर और विक्की कौशल जैसे कई एक्टर्स का करियर चमक गया। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'लव एंड वॉर' पहले रणवीर सिंह को ऑफर की थी। इस मूवी में रणवीर सिंह को रणबीर कपूर वाला किरदार ऑफर हुआ था। अभिनेता ने यह मूवी ठुकरा दी थी।
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद रणवीर सिंह ही थे लेकिन बाद उन्होंने यह मूवी नहीं की।
'बैजू बावरा' के लिए भी रणवीर सिंह का ही नाम सामने आया था। कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली ने इस मूवी से रणवीर सिंह को बाहर कर दिया है।
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। यह अभिनेता के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस मूवी के लिए मेकर्स रणवीर सिंह को लेने वाले थे लेकिन बात नहीं बनी।
'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी के निर्माताओं ने सबसे पहले रणवीर सिंह को फाइनल किया था लेकिन इसे भी रणवीर सिंह ने करने से मना कर दिया था।
'शक्तिमान' के लिए बार-बार रणवीर सिंह का नाम सामने आया था लेकिन उन्होंने यह मूवी करने से साफ मना कर दिया है।