Jyotika reached Kamakhya Devi: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली ज्योतिका (Jyotika) हाल ही में अपने पति और साउथ के फेमस एक्टर सूर्या के साथ दो सबसे प्रतिष्ठित शक्तिपीठों असम के कामाख्या मंदिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने पहुंची है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अगली फिल्म की शुरुआत
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है। "नए साल के शुभ अवसर पर कोल्हापुर महालक्ष्मी और कामाख्या के पवित्र शक्तिपीठों के दर्शन कर धन्य हो गई। अपनी अगली फिल्म शुरू कर रही हूं... मैं हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद करती हूं।"
घंटी पर पवित्र कपड़ा
पहली तस्वीर में ज्योतिका और सूर्या को एक साथ में देखा जा सकता है। दोनों ने पारंपरिक ड्रेस कैरी किया है। एक कैंडिड फोटो में ज्योतिका मंदिर की घंटी पर पवित्र कपड़ा बांधकर प्रार्थना करती हुई नजर आ रही है। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस दीया जलाती हुई नजर आ रही है। साथ ही सूर्या उनके बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। एक फोटो में ज्योतिका प्रार्थना करती हुई नजर आ रही है।
लाल साड़ी में प्यारी लगी एक्ट्रेस
इस दौरान ज्योतिका ने सुनहरे बॉर्डर वाली लाल शिफॉन की साड़ी कैरी की है।जो एकदम क्लासी लग रही है। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने क्लासिक गोल्ड टेंपल नेकलेस और बोल्ड इयररिंग्स, कई तरह की काली चूड़ियां और एक सिल्वर घड़ी कैरी किया है।
