साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों वॉर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहे कि इस फिल्म में दोनों एक दूसरे हाथा-पाई करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वे दिन-रात कमर कस रहे हैं। हाल ही में एक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें उनका अलग लुक नजर आ रहा है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर की नीली शर्ट और काली पैंट वाली तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर काफी ज्यादा दुबले-पतले दिख रहे हैं। एनटीआर को इस हाल में देखकर फैन्स को उनके हेल्थ की चिंता होने लगी है। वही कुछ लोग एक्टर के वेट लॉस के पीछे Ozempic का भी कारण बता रहे हैं। फोटो देखन के बाद एक ने लिखा-"भाई, जब तुम इतने पतले हो तो यह अच्छा नहीं लगता। हम मोटा टाइगर वापस चाहते हैं।"
कब रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए फरवरी से एक नया फिटनेस रूटीन अपनाया है। यह बदलाव उसी का नतीजा है। इस फिल्म का नाम ड्रैगन हो सकता है। इस फिल्म को अभी एनटीआर 31 के नाम से भी जाना जा रहा है। इस फिल्म को 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आखिरी बार जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के साथ देवरा में नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। वही इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही रिलीज होगा। फैंस को प्रशांत नील और एनटीआर की इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करती है।
