Jana Nayagan Release Update: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। थलापति विजय की फिल्म को काफी समय पहले रिलीज किया जाना था लेकिन अभी तक ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई है। इसकी वजह फिल्म और ससेंर बोर्ड के बीच चल रहा विवाद है। इन सब के बीच थलापति विजय की फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म जन नायकन जल्द रिलीज हो सकती है।
दोबारा फिल्म देखेगा ससेंर बोर्ड
एक्टर थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायकन को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जन नायकन फिल्म को कल (17 मार्च) चेन्नई में सेंसर बोर्ड की दोबारा जांच समिति के सामने रखा जाएगा। एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने निर्देशक और सीबीएफसी बोर्ड सदस्य टी.एस. नागाभरण करेंगे। पहले ये बैठक 9 मार्च को होने वाली थी, लेकिन बोर्ड के एक सदस्य की तबीयत खराब होने की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब कल ये पूरी प्रक्रिया दोबारा होगी और उम्मीद है कि फिल्म को जल्द सेंसर सर्टिफिकेट मिल जाएगा। फिल्म के फैंस अब इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं ताकि रिलीज की तारीख तय हो सके। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।
थलापति विजय की लास्ट फिल्म
फिल्म जन नायकन एक्टर थलापति विजय की लास्ट मूवी होने वाली है। इसके बाद थलापति विजय राजनीति में एंट्री ले लेंगे। थलापति विजय की इस फिल्म को जनवरी 2026 में रिलीज किया जाना था। लेकिन अभी तक मूवी की रिलीज को टला जा रहा है। थलापति विजय की फिल्म से जुड़े अपडेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
