साउथ मूवीज

'जन नेता' की रिलीज में हो रही देरी पर फिल्म के प्रोड्यूसर ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, थलापति विजय के लिए कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 10, 2026, 11:31 AM IST

Producer on Jan Neta Release Delay: एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नेता (Jan Neta) की रिलीज में हो रही देरी पर प्रोड्यूसर का पहला रिएक्शन सामने आया है। प्रोड्यूसर ने वीडियो जारी करके फैंस से माफी मांगी है। तो चलिए जानते हैं प्रोड्यूसर ने क्या कहा है।

Image

Image Source: Jan Neta Movie

Producer on Jan Neta Release Delay: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म जन नेता (Jan Neta) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल में फिल्म को रिलीज से कुछ ही दिन पहले पोस्टपोन कर दिया गया था। जिसके बाद विवाद अब बढ़ता ही नजर आ रहा है। फिल्म जन नेता की रिलीज का मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है। इस मामले पर कोर्ट के दो अलग-अलग फैसले आए हैं। अब इन सब के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर ने पहली बार इस मामले पर खुलकर बात की है।

प्रोड्यूसर ने कही ये बात

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म जन नेता एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर हुए विवाद पर प्रोड्यूसर का पहला रिएक्शन है। KVN प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो डालकर पूरी विवाद की स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि 'जो लोग हमारी फिल्म ‘जन नेता’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें दिल से शुक्रिया। पिछले कुछ दिनों में हमें ढेर सारे कॉल्स और मैसेज आए, जो बताते हैं कि यह फिल्म पहले से ही लोगों के दिल में बस चुकी है। हम कुछ बातें आपके सामने रखना चाहते हैं। मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए हम सब कुछ नहीं बता सकते। फिल्म 18 दिसंबर 2025 को CBFC को दी गई थी। 22 दिसंबर को हमें ईमेल आया कि कुछ छोटे बदलाव के बाद U/A 16+ सर्टिफिकेट मिलेगा। हमने बदलाव कर दिए और दोबारा सबमिट कर दिया। हमने सोचा अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन 5 जनवरी 2026 की शाम रिलीज से ठीक पहले हमें बताया गया कि एक शिकायत पर फिल्म रिवाइजिंग कमिटी को भेज दी गई है। समय कम था और शिकायत करने वाले का नाम भी नहीं पता था, इसलिए हम हाई कोर्ट गए। 6 और 7 जनवरी को सुनवाई हुई और आज सुबह कोर्ट ने कहा कि U/A 16+ सर्टिफिकेट जारी किया जाए। लेकिन CBFC ने तुरंत इस फैसले पर रोक लगा दी और अंतरिम स्टे मिल गया। हम अपने दर्शकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स, थिएटर वालों और सभी साथियों से दिल से माफी मांगते हैं। हमने पूरी कोशिश की कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो, लेकिन ये सब हमारे बस से बाहर था। यह हमारे लिए बहुत भावुक और मुश्किल वक्त है। सबसे ज्यादा हम थलापति विजय सर के लिए दुखी हैं। उन्होंने दशकों से फैंस और इंडस्ट्री से जो प्यार और सम्मान कमाया है, उन्हें वैसा ही भव्य विदाई मिलनी चाहिए थी। आपका धैर्य, भरोसा और प्यार हमें ताकत दे रहा है। हम कोर्ट पर पूरा भरोसा रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि फिल्म जल्द से जल्द दर्शकों तक पहुंचेगी।'

कब रिलीज होनी थी फिल्म

थलापति विजय की ये फिल्म इसी महीने यानी 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अभी तक फिल्म को नई रिलीज डेट नहीं मिल पाई है। थलापति विजय की फिल्म जन नेता को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article