"विजय जैसी सुनामी की उम्मीद...", थलापति विजय की फैन हुईं Hema Malini, जमकर की तारीफ

भारतीय अभिनेत्री और राजनेत्री हेमा मालिनी ने ताजा ट्वीट के जरिए थलापति विजय की तारीफ की है। हेमा मालिनी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तमिलनाडु में आई इस सुनामी की उम्मीद किसी को नहीं थी।

साउथ सुपरस्टार जोसेफ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जीत बड़ी जीत दर्ज कराकर इतिहास रच दिया है। उनकी नई-नई पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने सालों पुरानी पार्टियों को धूल चटाकर जीत के स्वर बुलंद किए हैं। विजय की जीत को लोग अपनी जीत की तरह देख रहे हैं क्योंकि उन्होंने चुनावों के दौरान उनके मुद्दे उठाए थे और उनकी बात की थी। विजय की जीत ने साबित कर दिया है कि अगर आम लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाया जाए तो बदलाव लाया जा सकता है। विजय की ईमानदारी का ही असर है कि हेमा मालिनी जैसी अदाकारा भी उनकी फैन हो गई हैं और उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि तमिनाडु में विजय जैसी सुनामी की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। (ये भी पढ़ें: "बंगाल की जनता बिना डर के बाहर...", Vivek Agnihotri ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना)

Hema Malini praised Thalapathy Vijay

Hema Malini praised Thalapathy Vijay

Thalapathy vijay की जीत से गदगद हुईं Hema Malini

Thalapathy Vijay की जीत से गदगद हुईं Hema Malini

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली विजय की पार्टी टीवीके के प्रदर्शन को देखकर अदाकारा और राजनेत्री हेमा मालिनी काफी खुश हैं और उन्होंने ताजा ट्वीट के जरिए विजय की तारीफ भी है। हेमा मालिनी ने अपने ट्वीट में विजय की तारीफ करते हुए लिखा है, "तमिलनाडु की बात है तो वहां द्रविड़ वर्चस्व ने किनारा कर लिया है। द्रविड़ वर्चस्व का सालों-साल वहां पर राज रहा है लेकिन युवाओं ने बदलाव को चुना है। भारी संख्या में युवाओं ने एक नई पार्टी और एक्टर से नेता बने जोसेफ विजय को चुना है। विजय के खाते में पड़े वोट किसी सुनामी से कम नहीं थे, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।" (ये भी पढ़ें: "मुझे बेइज्जती फील...", समय रैना के जोक्स पर Sunil Pal ने दी दो-टूक प्रतिक्रिया)

End of Feed