Thalapathy Vijay के हारने की अफवाह सुन फैन ने किया ऐसा काम, मच गया हड़कंप

Thalapathy Vijay Fan: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ दिया है। इस बीच थलपति विजय के एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए है।

Thalapathy Vijay Fan: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ दिया है। रुझानों में तमिलागा वेट्ट्री कझगम ( TVK) ने 105 सीटों का आकड़ा पार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर स्टालिन की DMK को मुंह की खानी पड़ी है। इस बीच थलपति विजय के एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Thalapathy Vijay समेत इन साउथ एक्टर्स ने गाड़ा राजनीति के मैदान में झंडा)

Thalapathy Vijay Fan

विजय के फैन ने की आत्महत्या करने की कोशिश (pic credit-twitter)

विजय के फैन ने की आत्महत्या करने की कोशिश (pic credit-twitter)

थलपति विजय के फैन ने किया ऐसा काम

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय, जिन्हें लोग सालों से बड़े पर्दे का हीरो मानते आए हैं, अब तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) बनाकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा। मतगणना शुरू होते ही विजय के फैंस में जबरदस्त उत्साह है। एक फैन तो इतना भावुक हो गया कि विजय के हारने की अफवाह सुनकर उसने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। शुरुआती रुझानों में विजय पेरांबुर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। TVK पार्टी 105 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी के प्रवक्ता ने दावा किया है कि वे बहुमत हासिल कर सरकार बना सकते हैं। विजय ने अभिनय छोड़कर पूरी तरह राजनीति को समर्पित कर दिया है। उनकी आखिरी फिल्म जन नायक चुनाव परिणाम के बाद 8 मई को रिलीज हो सकती है।

End of Feed