Hansika Motwani Divorce: साउथ, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बुधवार को हंसिका मोटवानी ने अपने पति सोहेल कथुरिया से औपचारिक तौर पर तलाक लिया। मुंबई के बांद्रा फैमली कोर्ट ने हंसिका और सोहेल के तलाक को मंजूरी देते हुए चार साल की शादी पर पूर्णविराम दे डाला। हंसिका और सोहेल ने साल 2022 में धूमधाम से शादी की थी जो अब खत्म हो गई। वहीं सोशल मीडिया पर हंसिका का तलाक के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसका इंतजार काफी समय से फैंस को था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें हंसिका का क्रिप्टिक पोस्ट।
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था चढ़दी कला (Chardi Kala)। इसका मतलब होता है हमेशा मजबूत मनोबल, आशावादी और सकारात्मक बने रहना। ये एक सिख विचार है। ऐसे में हंसिका के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि भले ही उनकी शादी टूट गई लेकिन एक्ट्रेस कमजोर नहीं पड़ी और वे मजबूती से चुनौतियों का सामना कर रही हैं। सोशल मीडिया पर हंसिका का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। भले ही हंसिका ने सीधे तौर पर अपने तलाक की घोषणा नहीं कि लेकिन उनका ये पोस्ट कई सवालों का जवाब बन गया। हंसिका के इस पोस्ट से ये भी पता चल गया है कि वे तलाक के बाद कैसा महसूस कर रही है।

hansika motwani
हंसिका मोटवानी के वकील ने तलाक का कारण बताया था कि एक्ट्रेस और उनके पति के बीच तालमेल की कमी थी। दोनों की प्राथमिकताऐं लाइफस्टाइल और नेचर काफी अलग थे। साथ ही हंसिका ने सोहेल से कोई भी एलमनी अमाउंट नहीं मांगा। 34 वर्षिय हंसिका मोटवानी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति से शादी की थी। सिर्फ यही नहीं हंसिका पर दूसरी औरत का घर तोड़ने का इल्जाम भी लग चुका है। सोहेल की ये दूसरी बार शादी टूटी है। बता दें सोहेल ने हंसिका को पैरिस में एफिल टावर के आगे प्रपोज किया था।
