Hansika Motwani Divorce: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है. हंसिका मोटवानी का तलाक हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है. बीते काफी दिनों से हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी में खटपट की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन फैंस इसे सिर्फ अफवाह मान रहे थे लेकिन अब अचानक कपल के तलाक की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है. मुंबई के बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है, जिसके बाद शादी के चार साल बाद ही कपल की राहें अलग हो गईं.
क्यों आईं रिश्ते में दरार
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) के वकील अदनान शेख का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों के बीच तालमेल की काफी कमी थी और दोनों के बीच अपने करियर की वजह से दूरियां समय के साथ बढ़ती जा रही थीं. हांसिका और सोहेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कपल फोटोज को हटा दिया है. ऐसे में फैंस को तलाक की खबर सच लग रही हैं. दूसरी तरफ अब तक हंसिका और सोहेल की तरफ से अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में फैंस बस कपल के बयान का इंतजार कर रहे हैं.
रोमांटिक अंदाज में सोहेल ने हंसिका को किया था प्रपोज
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की लव स्टोरी काफी रोमाटिंग रही है. सोहेल और हंसिका ने डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन सोहेल ने जिस अंदाज में हंसिका को प्रपोज किया था, वो काफी वायरल हुआ था. हंसिका मोटवानी को सोहेल ने पेरिस में जाकर प्रपोज किया था. इस दौरान सोहेल ने हंसिका को एफिल टावर के नीचे प्रपोज किया था. इस मौके पर वहां पर फूलों से हार्ट शेप बनाया गया था, जिसके अंदर ही हंसिका और सोहेल दोनों खड़े थे और वहां पर कपल ने रोमांटिक अंदाज में अपने रिश्ते को शादी तक लेकर जाने का फैसला किया था. इसके बाद ही कपल ने बेहद ही रॉयल अंदाज में शादी की थी. दोनों ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में अपनी शादी की रस्मों को एन्जॉय किया.
