साउथ मूवीज

12 साल बड़े हीरो संग रोमांस करने पर ट्रोल हुई Trisha Krishnan, करारा जवाब देते हुए लोगों को कहा-"आप लोगों को अच्छी नींद कैसे..."

Trisha Krishnan Befitting Reply To Trollers: तृषा कृष्णन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में तृषा कृष्णन अजीत कुमार के साथ फिल्म गुड बैड अग्ली में नजर आ रही हैं। गुड बैड अग्ली को आदिक रविचंद्रन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है।

Image

good bad ugly

Trisha Krishnan Befitting Reply To Trollers: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड बैड अग्ली को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजित कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने लगभग 28.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन नजर आ रही है। वही तृषा कृष्णन को उनकी एक्टिंग और और खुद से 12 साल बड़े एक्टर संग रोमांस करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में तृषा कृष्णन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

तृषा कृष्णन ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर बड़ा का पोस्ट शेयर किया है। तृषा कृष्णन ने लिखा है-"शाबाआआआ...टॉक्सिक लोग, आप लोग जीवन कैसे रहते हैं और आप लोगों को अच्छी नींद कैसे आती हैं? क्या दिन भर सोशल मीडिया देखना और दूसरों के बारे में बेकार चीजें पोस्ट करना वास्तव में आपका दिन बनाता है? आप लोगों और जिन लोगों के साथ आप रहते हैं या जिनके आसपास रहते हैं उनके लिए वास्तव में बहुत बुरा लगता है। बुजदिल लोग! भगवान आप सभी को सच में आशीर्वाद दें!"

गुड बैड अग्ली का हिस्सा बने ये सितारे

गुड बैड अग्ली में अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन,अर्जुन दास, सुनील, कार्तिकेय देव, प्रिया प्रकाश वरियर, प्रभु, प्रसन्ना, टीनू आनंद और रघु राम भी नजर आ रहे हैं। इसमें जैकी श्रॉफ, सिमरन, रेडिन किंग्सले, शाइन टॉम चाको, राहुल देव, उषा उथुप, योगी बाबू, सयाजी शिंदे और डार्ककी नागराजा भी कैमियो भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह तमिल में माइथ्री का पहला प्रोडक्शन है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article