साउथ मूवीज

GOAT: विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का तीसरा गाना 'स्पार्क' रिलीज, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

GOAT: थलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को रिलीज होने के लिए अभी 1 महीने से ज्यादा है, लेकिन फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।इस गाने में न केवल सुपरस्टार और मीनाक्षी चौधरी के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है

Image

goat

GOAT: थलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को रिलीज होने के लिए अभी 1 महीने से ज्यादा है, लेकिन फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है, दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिआ है। फिल्म के तीसरे गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो का एक-एक सीन जबरदस्त है।

इस गाने में न केवल सुपरस्टार और मीनाक्षी चौधरी के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है, बल्कि उनके फिल्म के नए-नए लुक की भी झलक दिखाई गई है। इस डांस ट्रैक को युवान शंकर राजा और वृषा बाला ने गाया है और गंगई अमरेन ने तमिल में इसको लिखा है। इस सिंगल में फिल्म से थलपति विजय के कम उम्र वाले लुक की झलक दिखाई गई है। जिसमें एक्टर बहुत ही यंग नजर आ रहे हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम उर्फ द गोट में थलपति विजय लीड रोल में हैं। इस साइंस-फिक्शन एक्शन फ़िल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और कई अन्य कलाकार भी शामिल है।

थलपित की आखिरी फिल्म

फिल्म में थलपित कई लुक में नजर आए। यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर अपनी अगली फिल्म थलपति 69 में काफी बिजी चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये थलपति के जीवन की आखिरी फिल्म है। इससे बाद वह पुरी तरह से राजनीति में ध्यान देंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article