Game Changer Release Date: राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अक्सर फैंस सवाल करते रहते थे। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है और इस फिल्म की टक्कर किस फिल्म से होगी।
‘गेम चेंजर’ के निर्माता दिल राजू ने हाल ही में इस फिल्म के रिलीज डेट के बारे में खुलासा किया है। बता दें 21 जुलाई की शाम को धनुष की फिल्म ‘रेयान’ के तेलुगु वर्जन के प्री-रिलीज इवेंट था। इस मौके पर निर्माताों ने ‘गेम चेंजर’ की रिलीज डेट का खुलासा किया। मेकर्स ने कहा कि फिल्म क्रिसमस के त्योहार पर रिलीज होगी। वही अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' भी दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बता दें फिल्म पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब सोच विचार के बाद फिल्म को 6 दिसंबर 2024 के रूप में नई रिलीज डेट दी गई है।
बेबी जॉन और 'वेलकम 3' और 'सितारे जमीं पर' से होगी टक्कर
वही बेबी जॉन फिल्म क्रिसमस के लिए 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, मुराद खेतानी, एटली और प्रिया एटली ने जियो स्टूडियो, सिने 1 स्टूडियो और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के बैनर तले संयुक्त रूप से किया जा रहा है। वही 'वेलकम 3' (वेलकम टू द जंगल) इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली। साथ ही 'सितारे जमीं पर' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
नजर आएंगे ये सितारे
निर्देशक शंकर की 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर राम चरण इस फिल्म में दो-दो रोल करते नजर आएंगे। इस फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, सुनील, समुथिरकानी, नासर और श्रीकांत भी शामिल हैं।
