साउथ मूवीज

Game Changer Poster: जलपरी लुक में नजर आईं Kiara Advani, इस दिन रिलीज होगा रामचरण की फिल्म का टीजर

Game Changer Poster: राम चरण और कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म से कियारा आडवाणी का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस एकदम जलपरी वाले लुक में नजर आ रही हैं। फैंस उनके लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा।

Image

Game Changer Poster

Game Changer Poster: राम चरण और कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से कियारा आडवाणी साउथ की फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी। हाल ही में इस फिल्म से कियारा आडवाणी का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस एकदम जलपरी वाले लुक में नजर आ रही हैं। फैंस उनके लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा।

गेम चेंजर के नए पोस्टर में कियारा आडवाणी बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में एक्ट्रेस नीली रंग की टू-पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस एकदम जलपरी लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये ड्रेस मोतियों से बना हुआ है। एक्ट्रेस के इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

गेम चेंजर का टीजर 9 नवंबर को रिलीज होने वाला है। फैंस इस पिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। बता दें राम चरण और कियारा आडवाणी की ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें 09 नंवबर को लखनऊ में टीजर लॉन्च कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें कियारा आडवाणी भी शामिल होने वाली हैं। राम चरण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें एक्टर इस फिल्म में आईएएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और यह एक हार्ड-कोर राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article