क्रिकेट

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में विराट खेलेंगे या नहीं, कप्तान शुभमन गिल ने लगा दिया अटकलों पर विराम

शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर बयान दिया है। लेकिन अब भारतीय कप्तान गिल ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। मैच की पूर्व संध्या पर बोलते हुए गिल ने दोनों पर प्रतिक्रिया दी है।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर बयान दिया है। टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद जब भी कोई वनडे सीरीज खेली जाती है, तो इस बात की चर्चा शुरू हो जाती है कि इसमें विराट और रोहित के प्रदर्शन को मॉनिटर किया जाएगा। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर स्थिति ना तो टीम मैनेजमेंट की ओर से बताई जाती है और ना हीं इन दो खिलाड़ियों की ओर से कभी कुछ कहा गया।

लेकिन अब भारतीय कप्तान गिल ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। मैच की पूर्व संध्या पर बोलते हुए गिल ने कहा '2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजनाओं में विराट कोहली की भूमिका को लेकर कोई संदेह नहीं है। वह निश्चित रूप से उस टूर्नामेंट में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। टीम में उनके जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी का होना हमारे लिए बहुत बड़ा एडवांटेज है,”

गिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा 'दरअसल, परसों ही मैं उनसे 2027 वनडे विश्व कप के लिए हमारी योजनाओं पर चर्चा कर रहा था। हमने टीम कॉम्बिनेशन, कौन से खिलाड़ी टीम का हिस्सा हो सकते हैं, कौन नहीं, और टीम में प्रत्येक खिलाड़ी की सबसे उपयुक्त भूमिका के बारे में बात की। तो जी हां, विराट 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रेरित हैं,”

रोहित पर भी दिया बयान

गिल ने विराट और रोहित का समर्थन करते हुए कहा कि दोनों पूर्व कप्तान टीम के अहम हिस्से हैं और टीम का हर सदस्य उनसे मार्गदर्शन लेता है।

कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे, जबकि रोहित शुरुआती दो वनडे मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। हालांकि, उन्होंने आखिरी मैच में अर्धशतक बनाकर इसकी भरपाई कर दी थी। गिल ने कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं, और दोनों टीम का अभिन्न अंग हैं।"

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article