वेब सीरीज

"मैंने समय-आशीष को ब्लॉक...", समय रैना की भद्दी कॉमेडी की वजह से Kusha Kapila को लेनी पड़ी थी थेरेपी

सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला ने समय रैना के साथ हुई अनबन पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कॉमेडियन के भद्दे जोक्स की वजह से वो काफी प्रभावित हुईं और थेरेपिस्ट के पास इलाज के लिए गईं।

Image

"मैंने समय-आशीष को ब्लॉक...", समय रैना की भद्दी कॉमेडी की वजह से Kusha Kapila को लेनी पड़ी थी थेरेपी

KEY HIGHLIGHTS
  • कुशा कपिला ने समय रैना को किया ब्लॉक
  • रोस्ट शो के दौरान समय ने बोली थीं भद्दी बातें
  • कुशा को थेरेपिस्ट से कराना पड़ा था इलाज

भारत में एक कहावत काफी मशहूर है कि शब्द किसी बाण से कम नहीं हैं। इन्हें बहुत सोच-समझकर मुंह से निकालना चाहिए क्योंकि जब ये चुभते हैं तो तीर से भी गंभीर वार करते हैं। इस कहावत को सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला से बेहतर कोई और नहीं समझा है क्योंकि कुछ वक्त पहले वो आशीष सोलंकी के रोस्ट शो पर गई थीं, जहां उन पर कॉमेडियन समय रैना ने भद्दे-भद्दे जोक्स बोले थे। इन जोक्स का असर ये हुआ कि कुशा कपिला को थेरेपिस्ट के पास जाकर अपना इलाज कराना पड़ा। हाल ही में समय रैना के कुछ फैंस ने कुशा कपिला को निशाना बनाया है, जिन बातों का जवाब देते हुए उन्होंने ये खुलासा किया है। कुशा ने बताया है कि वो समय रैना या उनके शो से भी कोई नाता नहीं रखना चाहती हैं, जिस कारण उन्होंने कॉमेडियन को ब्लॉक तक कर दिया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा से नहीं हुई बात तो रो पड़ीं शिवांगी जोशी, फैन्स बोले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...?'

Kusha Kapila ने किया Samay Raina को ब्लॉक

कुशा कपिला ने आशीष सोलंकी के रोस्ट शो के बारे में बात करते हुए बताया है कि किसी ने भी उनके साथ स्क्रिप्ट शेयर नहीं की थी। शो के दौरान जो-जो कमेंट उन पर किए गए, वो सेंसर किए जाने चाहिए थे क्योंकि उनकी वजह से कुछ वक्त के लिए कुशा को काफी शर्मिंदगी हुई। उन्हें एक वक्त तो थेरेपिस्ट की मदद लेनी पड़ी ताकि वो इस सिचुएशन से निकल सकें। कुशा कपिला ने अपने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है, "हम और समय पहले दोस्त थे लेकिन अब नहीं हैं। मैंने समय और अशीष दोनों को ही ब्लॉक कर दिया है। जिस शो पर मैं गई थी, उसकी ना तो कोई स्क्रिप्ट मेरे साथ शेयर की गई थी और ना ही कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था। मुझे लगा था कि सब दोस्त हैं और उसी के नाते जोक्स करेंगे लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरी तरफ क्या आने वाला है।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock Upp 2: "तुमने मुझे रुला दिया...", Ram Kapoor की मोलेस्टेशन स्टोरी सुनने के बाद Genelia Deshmukh का बड़ा बयान

"जो जोक्स मुझ पर बोले गए वो काफी भद्दे थे और मैं आज भी अपनी बात पर टिकी हुई हूं कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था। मुझे वो सारी बातें अपने दिमाग से निकालने के लिए काफी वक्त लगा और थेरेपी सेशन तक लेने पड़े। मैं उस दिन के बारे में सोचकर भी हिल जाती हूं कि मुझे क्या-क्या बोला गया। मैं दिल से चाहती हूं कि वो रोस्ट शो हुआ ही ना होता।"

कुशा कपिला ने समय रैना के उन फैंस को भी आड़े हाथों लिया है, जो ये कहते हैं कि सोशल मीडिया स्टार कॉमेडियन के शो पर जाना चाहती हैं ताकि उनका करियर उठ सके। कुशा ने कहा है कि उन्हें लेटेंट पर जाने का कोई शौक नहीं है और ना ही वो कभी समय के शो पर जाएंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article