Game Changer Review In Hindi: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म गेम चेंजर का डायरेक्शन शंकर ने किया है, जो इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं। फिल्म शंकर का ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आए हैं, जिस कारण इससे हर किसी को बहुत सारी उम्मीदें हैं लेकिन सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से सामने आ रही खबरों की मानें तो राम चरण की ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाएगी। उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गेम चेंजर की इनसाइड रिपोर्ट बताई हैं, जिनके अनुसार ये एक आउटडेटिड ड्रामा है।
उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, 'गेम चेंजर का ओवरसीज सेंसर बोर्ड से पहला रिव्यू आ गया है, जिसके अनुसार राम चरण और शंकर की ये फिल्म अच्छी नहीं है। यह राम चरण की अब तक की सबसे कमजोर मूवी है। फिल्म में खराब परफॉर्मेंसेज हैं। फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्क्रीनप्ले आउटडेटिड हैं। ये किसी टॉर्चर से कम नहीं है।'
'मैं सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग में सो गया था। इससे ही आप समझ सकते हैं कि गेम चेंजर कितनी आउटडेटिड है। ये बहुत ही खराब फिल्म है।'
'गेम चेंजर के डायरेक्टर शंकर को अब रिटायर हो जाना चाहिए। हम उनकी 80-90 के दशक की पॉलिटिकल ड्रामा मूवीज से थक चुके हैं। पहले उन्होंने इंडियन 2 बनाई और अब गेम चेंजर जैसा नमूना...। शंकर पब्लिक के लिए टॉर्चर डायरेक्टर बन चुके हैं। शंकर ने राम चरण और कमल हासन के करियर पर दाग लगाने का काम किया है।'
बताते चलें कि शंकर ने एक वक्त अपरिचित और रोबो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्शकों को दी थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कम और उन्हें सता ज्यादा रही हैं। गेम चेंजर से दर्शकों को उम्मीदें थीं लेकिन जिस तरह के रिव्यूज सामने आए हैं, वो निराश कर रहे हैं।
