साउथ मूवीज

Exclusive: राम गोपाल वर्मा से तारीफ सुन फूले नहीं समाए ऋषभ शेट्टी, खुद को बताया उनका शिष्य बोलें- "मैं बच्चा वो लीजेंड....

Exclusive talk with Rishab Shetty: कांतारा चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी को जमकर तारीफ मिल रही है। सिनेमा के निर्माताओं से मिल रही तारीफ पर अभिनेता ने रिएक्ट किया है। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर बात करते हुए खुद को बच्चा बताया है और उन्हें एक लीजेंड

Image

Kantara Chapter 1

Exclusive talk with Rishab Shetty: सिनेमाघरों में इन दिनों कांतारा चैप्टर 1 का डंका बजा हुआ है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 9 दिन हो गए हैं और यह छप्परफाड़ कमाई कर रही है। उनकी इस फिल्म को प्रभास, राम गोपाल वर्मा, संदीप रेड्डी वांगा और यश जैसे स्टार्स से तारीफ मिल चुकी है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ऋषभ के निर्देशन और फिल्म बनाने के नजरिए को सराहा था। जब ऋषभ शेट्टी को यह बात पता चली, तब उन्होंने राम गोपाल वर्मा का शुक्रियाअदा किया। निर्माता की इस तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने अपने दिल की बात कही है। ज़ूम के साथ बात करते हुए कांतारा एक्टर ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

राम गोपाल वर्मा से तारीफ सुनकर बोले ऋषभ शेट्टी

टाइम्स नाउ की चीफ एडिटर नविका कुमार के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में में, ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) ने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा( Ram Gopal Varma) की कंतारा: चैप्टर 1 की तारीफ पर रिएक्ट किया है , जहां राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि ऋषभ शेट्टी ने "लोगों को फिल्में बनाना सिखाया है।" तारीफ पर रिएक्ट करते हुए, ऋषभ ने हिंदी में कहा, " मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में, वो इतने बड़े लीजेंड हैं और इतनी बड़ी फिल्में करते हैं और हम बचपन से उनका काम देखते हैं। उनका (फिल्म की तारीफ करना) एक बहुत बड़ी बात है - तो मैं स्वीकार भी नहीं करता हूं। फिल्म देख के एक्साइटमेंट मैं उन्होंने मुझे कॉल किया था, लेकिन सारी इंडस्ट्री के दिग्गज, अपने से बड़ों को जो हम देखते हैं - उनसे प्रेरित होकर ही हम आए हैं इस इंडस्ट्री में, तो, वही फॉलो करता हूं मैं, ये सब कुछ नहीं है मेरे दिमाग में, मुझे कोई मुकाबला या दिखावा नहीं करना।"

राम गोपाल वर्मा ने की थी ऋषभ शेट्टी की तारीफ

ऋषभ शेट्टी की तारीफ में राम गोपाल वर्मा ने लिखा था, "सच कहूँ तो, आप सिनेमा प्रेमी नहीं हैं, सर, बल्कि आप एक सिनेमा फ़क***र हैं, क्योंकि आपने हम सभी फिल्म निर्माताओं को यह दिखाकर फ़क***ड कर दिया कि अपनी महान कृति #कान्ताराचैप्टर1 के साथ वास्तव में सिनेमा कैसे बनाया जाता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article