साउथ मूवीज

Exclusive: नयनिका रेड्डी को देख पहली नजर में दिल हार बैठे थे अल्लू सिरीश, कजिन की शादी से शुरू हुआ था इश्क का सफर

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 13, 2026, 04:47 PM IST

Allu Sirish on Marrying With Nayanika Reddy: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरीश (Allu Sirish) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अल्लू सिरीश ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने अपनी पत्नी नयनिका रेड्डी (Nayanika Reddy) को लेकर कहा कि...

Image

Image Source: Allu Sirish Instagram

Allu Sirish on Marrying With Nayanika Reddy: साउथ के जाने-माने स्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरीश (Allu Sirish) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू सिरीश ने 6 मार्च को नयनिका रेड्डी (Nayanika Reddy) संग शादी की है। कपल की शादी की अब तक कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब के बीच अल्लू सिरीश का एक इंटरव्यू सामने आया है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अल्लू सिरीश ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं अल्लू सिरीश ने क्या कहा।

किसने किया था प्रपोज?

अल्लू सिरीश ने Zoom को बताया, 'ये सुनने में शायद रोमांटिक न लगे, लेकिन किसी ने खास प्रपोज नहीं किया। बाहर जयूबिली हिल्स के लोग भी हम दोनों के बारे में जानते थे, तो लगा कि अब वक्त आ गया है कि माता-पिता से मिलवाया जाए। हम दोनों को पता था कि शादी तो होनी ही है। हम चाहते थे कि शोर फैलने से पहले माता-पिता मिल लें। हैदराबाद में अभी भी कुछ चीजें पुरानी सोच वाली हैं। हमने टेक्निकली डेटिंग नहीं की, लेकिन सबसे पहले मैंने ही पूछा था। शादी सब कुछ स्वाभाविक रूप से हुई।' अल्लू सिरीश का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कजिन की शादी में हुई थी पहली मुलाकात

अल्लू सिरीश ने कहा कि 'मैं नयानिका से पहली बार वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की पार्टी में मिला। हम एक-दूसरे को सोशल सर्कल से जानते थे, लेकिन असल में पहली बार बात हुई। डेटिंग शुरू होने से 7-8 महीने पहले हम रोज मिलते और बात करते थे। जब आप तैयार होते हो, तो बातें अपने आप बढ़ने लगती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'उस पूरे समय में हमने कभी शादी की बात नहीं की, लेकिन हम ऐसे बोलते थे जैसे शादी करने वाले हैं। हम ‘हम’ और ‘हमेशा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। डेटिंग के दौरान हमने खुद को एक साल का समय दिया कि फिर से इस पर बात करेंगे। फिर एक साल के अंदर ही हमने शादी कर ली। कोर्टशिप चल रही थी, लेकिन ऑफिशियल डेटिंग अक्टूबर में शुरू हुई और 31 अक्टूबर को हमारी सगाई हो गई।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article