Allu Sirish-Nayanika Wedding: साउथ के जाने-माने सेलेब्स में से एक अल्लू सिरिश ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर नयनिका रेड्डी से आधिकारिक तौर पर शादी कर ली। दोनों काफी लंबे से रिलेशनशिप में थे और अब अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी अपने इस रिश्ते को एक कदम आ ले जा चुके हैं। अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही मौजूद थे। इस दौरान कई हस्तियों ने इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी की पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान राम चरण से लेकर सूर्या सहित साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं।
अल्लू सिरिश-नयनिका रेड्डी की हुई शादी
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने भाई अल्लू सिरिश की शादी में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों समेत परिवार के साथ शामिल हुए। खास बात यह है कि अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी 6 मार्च को हुई। इसी दिन 15 साल पहले अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। यह संयोग अल्लू परिवार के लिए इस तारीख को और भी खास बना देता है। फैन्स भी लगातार अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी को लगातार बधाई दे रहे हैं। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल हुए। (इसे भी पढ़ें: Oh My Goddess: अमित राय से हुए मतभेद के चलते फिल्म से बाहर हुईं रानी मुखर्जी, अक्षय संग बनते-बनते रह गई जोड़ी)

Chiranjeevi at Allu Sirish-Nayanika Wedding

Suriya-Allu Arjun At Allu Sirish-Nayanika Wedding

Ram Charan At Allu Sirish-Nayanika Wedding

Pawan Kalyan At Allu Sirish-Nayanika Wedding

Raashii Khanna at Allu Sirish-Nayanika Wedding
अल्लू सिरिश-नयनिका रेड्डी की शादी में साउथ एक्टर सूर्या, नंदामुरी कल्याण राम और राशी खन्ना भी शामिल हुईं। इस दौरान आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। अल्लू सिरिश की पत्नी की बात करें तो नयनिका रेड्डी हैदराबाद की रहने वाली एक बिजनेसवुमन हैं, जो एक प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार से आती हैं। नयननिक का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं रहा है।
