Mohanlal Drishyam 3 New Update: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दृश्यम 3 की रिलीज से डेट से पर्दा उठाय था। अब इन सब के बीच एक्टर ने फिल्म दृश्यम 3 को लेकर नए अपडेट दिए है। फिल्म दृश्यम 3 का पहला शो कब होगा और फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्या सर्टिफिकेट मिला है, सबका खुलासा हो गया है। (ये भी पढ़ें: 'Drishyam 3' पर PEN Studios ने दांव पर लगाए इतने करोड़, मोहनलाल के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी)
कब से शुरू होगा फिल्म का पहला शो?
एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 से जुड़े नए अपडेट्स है। मोहनलाल ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर लोगों को फिल्म दृश्यम 3 के पहले शो के बारे में जानकारी दी है। फिल्म दृश्यम 3 का पहला शो 21 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि 21 मई को एक्टर मोहनलाल का जन्मदिन भी है। फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल की दृश्यम 3 को मिली नई रिलीज डेट, पोस्टोपन होगी अजय देवगन की फिल्म?)

'दृश्यम 3' को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Mohanlal Instagram)
फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के पहले शो के साथ-साथ एक्टर ने फिल्म को मिले सर्टिफिकेट की भी जानकारी दी है। फिल्म दृश्यम 3 को सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिल चुका है। मोहनलाल की ये फिल्म 156 मिनट यानी 2 घंटे 36 मिनट लंबी होने वाली है।
बाद में रिलीज होगा हिंदी वर्जन
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज के बाद अजय देवगन इस फिल्म के हिंदी वर्जन के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
