साउथ मूवीज

Drishyam 3: मोहनलाल की दृश्यम 3 को मिली नई रिलीज डेट, पोस्टोपन होगी अजय देवगन की फिल्म?

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 24, 2026, 09:13 AM IST

Drishyam 3 New Release Date: एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म दृश्यम 3 अब 2 अप्रैल को नहीं इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट ने...

Image

Image Source: Drishyam Movie

Drishyam 3 New Release Date: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट को लेकर खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स बताया जा रहा था कि फिल्म दृश्यम 3 को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। अब इन सब के बाद फिल्म दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 अब कब तक बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी 'दृश्यम 3'

एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट है। मेकर्स ने फिल्म दृश्यम 3 का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म दृश्यम 3 अब 21 मई 2026 को रिलीज होगी, जो मोहनलाल का जन्मदिन भी है। पहले ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन गल्फ देशों में चल रहे ईरान-इजराइल-USA टेंशन की वजह से मेकर्स ने डेट पोस्टपोन कर दी। फिल्म की नई रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

अजय देवगन की फिल्म पर पड़ेगा फर्क

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की नई रिलीज डेट के सामने आने के बाद अजय देवगन की मूवी भी खबरों में आ गई है। माना जा रहा था कि फिल्म दृश्यम 3 के मलयालम के पोस्टपोन होने पर हिंदी वर्जन भी भी फर्क पड़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अजय देवगन की दृश्यम 3 इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article