साउथ मूवीज

बूढ़े डायरेक्टर ने डाला Niharika Konidela की कमर में हाथ, VIRAL VIDEO देख भड़क पड़े फैंस

साउथ इंडस्ट्री से सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें डायरेक्टर राघवेंद्र राव अदाकारा निहारिका कोनिडेला की कमर में हाथ डालते दिख रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस असहज नजर हो जाती हैं।

Image

बूढ़े डायरेक्टर ने घुसाया Niharika Konidela की कमर में हाथ, VIRAL VIDEO देख भड़क पड़े फैंस

KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल रविपुदी की फिल्म लॉन्च के इवेंट से वायरल हुआ वीडियो
  • डायरेक्टर राघवेंद्र राव आए सवालों के घेरे में
  • अदाकारा निहारिका कोनिडेला की कमर में डाला हाथ

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन्स के साथ होने वाली बदतमीजी और कास्टिंग काउच की खबरें अक्सर मीडिया में छपती ही रहती हैं। कई दफा तो लोगों को ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है कि वो हैरान रह जाते हैं। डायरेक्टर अनिल रविपुदी ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का एक लॉन्च इवेंट रखा था, जिससे एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को चौंका रहा है। असल में इस इवेंट पर मशहूर डायरेक्टर राघवेंद्र राव भी पहुंचे थे, जिन्हें अदाकारा निहारिका कोनिडेला की कमर में हाथ डालते हुए देखा जा रहा है। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया है, हर कोई राघवेंद्र को ट्रोल कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: "मूवी में ऐसा कुछ नहीं...", Shahid Kapoor ने Cocktail 2 को मिले 'A' सर्टिफिकेट पर उठाया सवाल

Niharika Konidela की कमर में हाथ डालते दिखे डायरेक्टर राघवेंद्र राव

84 साल के डायरेक्टर राघवेंद्र राव एक फिल्म लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे, जहां कीर्ति सुरेश और निहारिका कोनिडेला जैसी हीरोइन्स पहले मौजूद थीं। इस दौरान मीडिया के कैमरे लगातार चल रहे थे। एक मौके पर डायरेक्टर राघवेंद्र राव कुर्सी पर बैठे थे और अदाकारा निहारिका उनके साइड में खड़ी थीं। इस वक्त उन्होंने निहारिका की कमर में हाथ डाला, जो कैमरे में कैद हो गया। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर आया लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। जब राघवेंद्र ने निहारिका की कमर में हाथ डाला तो वो असहज हो गईं और उन्होंने डायरेक्टर का हाथ हटा दिया। इसके बाद वो उनके पीछे जाकर खड़ी हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: Rajkumar Hirani की फिल्म में होंगे 4 इडियट्स? कहा- 'मुझे भी पता लगा है...'

दूसरी वीडियो में निहारिका को अपनी ओर खींचते दिखे राघवेंद्र

ऊपर वाले वीडियो के साथ-साथ राघवेंद्र का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वो निहारिका को अपनी ओर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। ना केवल निहारिका बल्कि वो कीर्ति सुरेश को भी खींचते दिख रहे हैं। इस दौरान भी दोनों हीरोइन्स उनसे थोड़ा बचने की कोशिश कर रही हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि राघवेंद्र ऐसा कर क्यों रहे थे? फैंस का मानना है कि वो अपनी पावर को मिसयूज कर रहे थे। फैंस जिस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, वो हैरान करने वाले नहीं हैं। लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और ये कहीं ना कहीं सही भी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article