Rajkumar Hirani on 3 Idiots sequel: आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स' (3 idiots) के सीक्वल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। फिलहाल मेकर्स फिल्म की कहानी पर काम कर रहे है। राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने '3 इडियट्स 2' की कहानी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस समय स्क्रिप्ट पर काम जारी है। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि सीक्वल में रैंचो-फरहान और राजू को 'मिड-लाइफ क्राइसिस' का सामना करते हुए देखा जाएगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस बार फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होगा। इस विषय पर अब राजकुमार हिरानी ने बड़ा बयान दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-राजकुमार हिरानी ने कहानी का किया खुलासा, 'मिड-लाइफ क्राइसिस' झेलेंगे रैंचो-फरहान और राजू)
'3 इडियट्स' को लेकर बोले राजकुमार हिरानी
फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पहली बार इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने पुष्टि की है कि '3 इडियट्स 2' पर काम चल रहा है, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है और फिल्म अभी शुरुआती दौर में है। हाल ही में आमिर खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि '3 इडियट्स' के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस बार फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होगा और विक्की कौशल चौथे सदस्य के रूप में टीम में शामिल होंगे।
राजकुमार हिरानी की फिल्म में होंगे 4 इडियट्स?
राजकुमार हिरानी ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इंडिया टूडे से कहा कि आमिर खान ने फिल्म का शुरुआती ड्राफ्ट पढ़ा है और सभी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, स्क्रिप्ट पर अभी भी काम जारी है और कहानी को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। '4 इडियट्स' नाम को लेकर हिरानी ने हंसते हुए कहा कि यह नाम उन्होंने नहीं रखा है, बल्कि मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं। उन्होंने साफ किया कि फिल्म में कोई चौथा 'इडियट' नहीं होगा। यह '3 इडियट्स' ही रहेगी और इसकी कहानी पहली फिल्म के लगभग 20 साल बाद की जिंदगी को दिखाएगी। इससे पहले आमिर खान भी कह चुके हैं कि फिल्म तभी बनाई जाएगी, जब कहानी इतनी मजबूत होगी कि दर्शकों को दोबारा रणछो, फरहान और राजू की दुनिया में ले जाना सही लगे। मेकर्स किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। मालूम हो कि आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स' को लोगों ने खूब प्यार दिया था।
