बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बहुत बोलते हैं लेकिन जब मुंह खोलते हैं कुछ ना कुछ ऐसा जरूर कह देते हैं कि खबरों में छप जाता है। 19 जून को उनकी नई मूवी 'कॉकटेल 2' आई है, जिसे सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज के सिलसिले में शाहिद कपूर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेंसर बोर्ड के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें भी नहीं पता है कि मूवी को 'ए' सर्टिफिकेट क्यों दिया गया है क्योंकि ये फिल्म हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Cocktail 2 Fan Review: Kriti Sanon हैं जान, शाहिद-रश्मिका की ओवरएक्टिंग से फैंस परेशान
Cocktail 2 स्टार Shahid Kapoor ने उठाए सवाल
शाहिद कपूर के वायरल हो रहे वीडियो को अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि वो 'कॉकटेल 2' को मिले 'ए' सर्टिफिकेट पर सवाल खड़े करते दिखाई दे रहे हैं। शाहिद कपूर के अनुसार, "इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिससे आप को आपत्ति हो सकती है। मुझे पता है कि हमें ए सर्टिफिकेट मिला है लेकिन मैं भी पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हुआ है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है। इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी है। सबके साथ इसे देख सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप इसे देखने के बाद बड़ी स्माइल के साथ लौटेंगे। जिंदगी में ऐसे कई सारे मूमेंट होते हैं, जिनकी वजह से जिंदगी स्पेशल हो जाती है और कॉकटेल 2 उसी तरह की फिल्म है जो आपको वो पल याद दिलाती है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Daya Nayak Biopic की कमान संभालेंगे राम गोपाल वर्मा, हिलेंगे थिएटर
फिल्म 'कॉकटेल 2' को मिल रहे रिव्यूज की बात करें तो वो अच्छे हैं। दर्शकों को ये कहानी पसंद आ रही है क्योंकि इसमें एक फ्रेशनेस है। फैंस का मानना है कि एक्शन फिल्मों के बीच में 'कॉकटेल 2' जैसी एक हल्की-फुल्की मूवी की जरूरत थी, जो दर्शकों को कुछ नया दे। "कॉकटेल 2' की सबसे खास बात कृति सेनॉन की एक्टिंग है, जो सभी को चौंका रही है। शाहिद और रश्मिका ने इसमें ठीक काम किया है।
