साउथ मूवीज

Fact Check: मृणाल ठाकुर-धनुष ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? मेहमान बनकर पहुंचे साउथ के ये सितारे

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 24, 2026, 10:18 AM IST

Dhanush-Mrunal Thakur Marriage Video: धनुष (Dhanush) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष की शादी होती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष की शादी के वीडियो का सच क्या है।

Image

Image Source: Dev Pal Instagram

Dhanush-Mrunal Thakur Marriage Video: बॉलीवुड और साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और धनुष को लेकर खबरें सामने आ रही है। पहले खबर दोनों की डेटिंग को लेकर सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया। इसके बाद दोनों ने इसको लेकर सफाई दी और खबर को फर्जी बताया। अब मृणाल ठाकुर और धनुष की एक नई वीडियो वायरल हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

वायरल हुई मृणाल ठाकुर-धनुष की शादी की वीडियो

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई मृणाल ठाकुर और धनुष की एक वायरल वीडियो है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस वीडियो में मृणाल ठाकुर और धनुष शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर और धनुष की स्माइल लोगों का दिल लूट रही है। इस वीडियो में तृषा, श्रुति हासन, अनिरुद्ध रविचंदर, अजीत कुमार, दुलकर सलमान और थलपति विजय जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एकदम असली शादी जैसा लग रहा है, लेकिन ऐसा है नहीं। धनुष और मृणाल की शादी की ये वीडियो पूरी तरह से AI-जनरेटेड है। मृणाल ठाकुर और धनुष की इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कोई वीडियो की तारीफ करता नजर आया, तो कोई इस फर्जी वीडियो को देखने के बाद भड़क गया।

सिंगल है मृणाल और धनुष

कुल मिलाकर, मृणाल ठाकुर और धनुष अभी सिंगल हैं, और उनकी शादी वाली वीडियो पूरी तरह फेक है। दोनों अपनी-अपनी फिल्मों में बिजी हैं। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article