बॉलीवुड

धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर पहली बार आईं नजर, सिद्धांत चतुर्वेदी भी साथ में हुए स्पॉट

Mrunal Thakur first public appearance: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को लेकर अफवाहें हैं कि वो साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने जा रही है। शादी की अफवाहों के बीच अब मृणाल ठाकुर को बीती रात मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान मृणाल बेहद प्यारी लग रही थीं।

Mrunal Thakur first public appearance.

Pic Credit: Instagram

Mrunal Thakur first public appearance: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर इस साल फरवरी में साउथ सुपरस्टार धनुष संग शादी करने वाली हैं। हालांकि शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर और धनुष ने अभी तक खुलकर बात नहीं की है। धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच अब मृणाल ठाकुर पहली बार पब्लिक में नजर आई हैं। इस दौरान मृणाल ठाकुर के साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखाई दिए।

शादी की अफवाहों के बीच स्पॉट हुईं मृणाल ठाकुर

बीते शनिवार की रात मुंबई में निर्माता रमेश तौरानी की जन्मदिन पार्टी में मृणाल ठाकुर को अपने को-एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया। मृणाल ठाकुर का स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार देख सभी की नजरें उन पर टिकी रहीं। मृणाल ठाकुर भले ही मुंबई में स्पॉट हुईं लेकिन उन्होंने धनुष संग शादी की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आने वाले दिनों में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में देखा जाएगा। फिल्म के पोस्टर हाल ही में जारी किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता 19 जनवरी को टीजर जारी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आखिरी बार मृणाल ठाकुर को अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article