साउथ मूवीज

Kubera के सेट से वायरल हुआ Dhanush-Rashmika का वीडियो, लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

कुबेरा के सेट से धनुष (Dhanush) और रश्मिका (Rashmika Mandanna) का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों शूटिंग स्पॉट पर वॉक करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Dhanush and Rashmika (credit Pic: Instagram)

धनुष (Dhanush) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) शेखर कामुला की फिल्म 'कुबेरा' (Kubera) में नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी। शूटिंग के सेट से दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धनुष और रश्मिका अपने लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में धनुष और रश्मिका ड्रेस अप होकर शूटिंग के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। धनुष ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं, रश्मिका येलो कलर के सूट-सलवार में दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में रश्मिका पैपराजी को देखकर स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं। धनुष और रश्मिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड है। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुबह की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, एंड इट्स पैकअप kubera।

रश्मिका और धनुष का शूटिंग वीडियो हुआ वायरल

कुबेरा में धनुष, रश्मिका के साथ नागार्जुन और जिम सर्भ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पोस्टर 8 मार्च को रिलीज किया गया था। नागार्जुन फिल्म में पुलिस वाले का रोल प्ले कर रहे हैं। एक्टर ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका में शूटिंग की। फिल्म के गीत को देवी श्रीप्रसाद कंपोज कर रहे हैं। निकेथ बोम्मी फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में फिल्म एनिमल में नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस पुष्पा 2, छावा और द गर्लफ्रेंड में नजर आने वाली हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article