बॉलीवुड

इलियाना डिक्रूज ने माइकल डोलन संग अपनी शादी को किया कंफर्म, बोलीं- 'मेरी शादाशुदा जिंदगी बेहद खूबसूरत...'

इलियाना डिक्रूज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में माइकल डोलन संग अपनी शादी को कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका और माइकल की शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। माइकल ने उनका हर समय सपोर्ट किया है।

Image

Ileana D Cruz- Michael Dolan (credit Pic: Instagram)

Ileana D Cruz Confirm Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 01 अगस्त 2023 को बेटे Koa Phoneix Dolan को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद दावा किया जा रहा था कि उन्होंने माइकल डोलन से शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी शादी को कंफर्म नहीं किया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी को कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने माइकल संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे माइकल ने उनका उनके मुश्किल समय साथ दिया।

इलियाना ने कहा, 'मेरी शादीशुदा जिंदगी बेहद खूबसूरत चल रह है। ये कहना बहुत मुश्किल है कि मुझे उनके बारे में क्या सबसे ज्यादा पसंद है? मुझे इस बारे में सच में सोचने की जरूरत है क्योंकि हर बार मुझे एक नए जवाब के साथ आना होगा। एक्ट्रेस ने आगे कहा, उन्होंने मुझे मेरे सबसे बुरे समय में देखा है। मेरे सबसे बुरे समय में साथ दिया है। मुझे मेरे अच्छे समय में भी देखा है। उन्होंने मेरा हमेशा सपोर्ट किया है। हमेशा मेरे लिए खड़े रहे। उसने मुझे हमेशा प्यार दिया है'।

एक्ट्रेस की इस साल की पहली फिल्म दो और दो प्यार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को शीर्षा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है। इलियाना के साथ इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सैंथिल राममूर्ति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मेरिटयल अफेयर पर आधारित है। इलियाना ने पिछले साल 2023 में माइकल से शादी की थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article