साउथ मूवीज

धनुष-ऐश्वर्या के तलाक को चेन्नई कोर्ट ने दी मंजूरी, दो साल इंतजार के बाद स्टार्स को अब मिली राहत की सांस

Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce Confirm: कल बुधवार को चेन्नई कोर्ट ने धनुष ( Dhanush) और ऐश्वर्या रजनीकान्त( Aishwarya Rajinikanth) के तलाक पर अपना पक्का और अंतिम फैसला सुना दिया है। पिछले 2 साल से कपल अलग-अलग रह रहा है हालांकि तलाक की खबर को कपल ने इस साल की शुरुआत में ही पब्लिक को बताया था।

Image

Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce Confirm

Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce Confirm: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकान्त( Aishwarya Rajinikanth) के वैवाहिक जीवन में पिछले दो तीन साल से परेशानी चल रही है। एक्ट्रेस ने शादी के 18 साल बाद अपने पति धनुष से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि दो साल पहले डाली इस तलाक की अर्जी पर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया था। दो साल इंतजार करने के बाद कल कोर्ट ने इसपर अपना अंतिम फैसला सुना दिया है।

कल बुधवार को चेन्नई कोर्ट ने धनुष ( Dhanush) और ऐश्वर्या रजनीकान्त( Aishwarya Rajinikanth) के तलाक पर अपना पक्का और अंतिम फैसला सुना दिया है। परिवार कोर्ट की जज शुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या के तलाक पर पक्की मुहर लगा दी है। 21 नवंबर को कपल ने इन-कैमरा कोर्ट की कार्यवाही में भाग लिया था, जिसमें उनसे एक बार फिर तलाक को कन्फर्म करने के लिए कहा गया। कपल ने तलाक के लिए हामी भरी और दो साल बाद अर्जी पर फैसला सुनाया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इससे पहले कपल कोर्ट की सुनवाई में मौजूद नहीं हो पाए थे, जिस वजह से इस फैसले में देरी हो रही थी। लेकिन, अब दो साल बाद इनके तलाक को आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है।

बताते चले कि कपल ने साल 2004 में धूम-धाम से शादी की थी। साउथ सिनेमा के नामी परिवार से आने वाले धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी शादी में बेहिसाब खर्चा किया था। कपल को शादी से दो बेटे हैं जिनका नाम है यात्रा और लिंगा, तलाक की अर्जी के बाद से ही दोनों बेटे अपनी मां के साथ रहते हैं। पिछले 2 साल से कपल अलग-अलग रह रहा है हालांकि तलाक की खबर को कपल ने इस साल की शुरुआत में ही पब्लिक को बताया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article