साउथ मूवीज

Devara: Part 1 में साउथ की ये हसीना आइटम डांस कर धड़काएगी दिल, JR NTR संग मचाएगी धमाल

Devara Part 1 Item Dance: साउथ की मोस्ट आवेटेड फिल्म से एक देवरा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की इस टॉप हसीना को फिल्म में आइटम डांस करने का ऑफर दिया है, पढिए पूरी खबर यहाँ।

Image

Devara Part 1 Item Dance

Devara Part 1 Item Dance: पुष्पा 2 के बाद साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी देवरा को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती हैं। फिल्म की कास्ट भी मेकर्स द्वारा फाइनल हो गई है, जिसमें जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर सैफ आली खान जैसे बड़े सितारे शामिल है। अब हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, कहा जा रहा है की फिल्म में आइटम डांस के लिए साउथ की टॉप हसीना को मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया। आखिर ये पूरी खबर क्या है और कौन एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आने वाली है जानिए टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

खबरों के मुताबिक फिल्म देवरा ( Devara Part 1)में मेकर्स के धांसू आइटम सॉन्ग प्लान कर रहे हैं, जिसके लिए तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। ऐसे में खबर आई की साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ये आइटम डांस करेगी फिल्म में। ऐसे में इस आइटम डांस से वह जूनियर एनटीआर (JR NTR) संग जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। हालांकि अब तक इन खबरों पर ना ही मेकर्स और एक्टर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने आया है।

इसी के साथ फिल्म पीरियड-एक्शन ड्रामा हैं जिसमें काफी कुछ देखने को मिलेगा, फिल्म दो भागों में रिलीज होगा। पहला भाग बड़े परदे पर 10 अक्टूबर 2024 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म से सैफ आली खान और जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article