साउथ मूवीज

हत्या के मामले में पिता दर्शन की गिरफ्तारी के बाद टूट गया 15 साल का बेटा, लिखा-'मुझे कोसने से कुछ नहीं...'

कन्नड़ एक्टर दर्शन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में मामला सामने आया जिसमें कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी दोस्त एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को 11 जून को एक हत्या मामले में बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पिता के जेल जाने के बाद लोग बेटे को निशाना बनाने लगे हैं और बुरा-बुरा ट्रोल कर रहे हैं। इसपर दर्शन के बेटे ने रिएक्ट किया है।

Image

Darshan Thoogudeepa

कन्नड़ एक्टर दर्शन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में मामला सामने आया जिसमें कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी दोस्त एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को 11 जून को एक हत्या मामले में बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पिता के जेल जाने के बाद लोग बेटे को निशाना बनाने लगे हैं और बुरा-बुरा ट्रोल कर रहे हैं। इसपर दर्शन के बेटे ने रिएक्ट किया है।

दर्शन थुगुदीपा के बेटे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ट्रोल्स के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने अपने पिता की गिरफ़्तारी के बाद अपने परिवार को गलत तरीके से निशाना बनाए जाने की बात कही। दर्शन और उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा को रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में 11 जून को हिरासत में लिया गया था।

बेटे ने किया पोस्ट

कन्नड़ अभिनेता दर्शन के बेटे विनीश ने 11 जून को अपने पिता की गिरफ़्तारी के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया। 15 वर्षीय विनीश ने दर्शन के खिलाफ सभी ट्रोल्स पर निशाना साधा है, उन्होंने लिखा, "मेरे पिता के प्रति सभी बुरी टिप्पणियों और आपत्तिजनक भाषा के लिए आप सभी का धन्यवाद और यह नहीं सोचा कि मैं भावनाओं वाला 15 वर्षीय बच्चा हूँ और इस कठिन समय के दौरान भी जब मेरे माँ और पिताजी को सहारे की जरूरत थी, मुझे कोसने से आप सभी में कोई बदलाव नहीं आएगा।

गैरेज के अंदर की हत्या

दर्शन थुगुदीपा और उनकी कथित प्रेमिका पवित्रा गौड़ा को हत्या के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फार्मासिस्ट रेणुका स्वामी ने गौड़ा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो उसे अच्छी नहीं लगा। इससे नाराज होकर कन्नड़ स्टार दर्शन थुगुदीपा के साथ मिलकर उससे बदला लेने की कोशिश की। बाद में अपने गुर्गों की मदद से पीड़ित को पकड़ लिया और कई हथियारों से उसके गैरेज के अंदर उसकी हत्या कर दी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article