साउथ मूवीज

बोनी कपूर को Hrithik Roshan की वॉर 2 पर कमेंट करना पड़ा भारी, सिद्धार्थ ने कहा-"Jr NTR सबसे बड़े सुपरस्टार..."

war 2: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 लंबे समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ पहली साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान बोनी कपूर ने जूनियर एनटीआर को लेकर कुछ बातें बोल दी। आइए जानते हैं कि बोनी कपूर ने ऐसा क्या बोल दिया।

Image

War 2

war 2: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 लंबे समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ पहली साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान बोनी कपूर को जूनियर एनटीआर की वॉर के बारे में बातचीत करना मंहगा पड़ गया। आइए जानते हैं कि बोनी कपूर ने ऐसा क्या बोल दिया।

हाल ही में बोनी कपूर और नागा वामसी और एक्टर सिद्धार्थ साउथ इंडियन और बॉलीवुड सिनेमा के बारे में खुलकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बोनी कपूर ने बताया कि कमल हासन हिंदी भाषी दर्शकों के लिए नए थे और कैसे एक साउथ इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर द्वारा निर्देशित फिल्म एक बड़ी हिट बन गई। इस बात पर एक्टर सिद्धार्थ बोनी कपूर से सवाल किया की बॉलीवुड में आज इस तरह से कोलैबोरेशन को किसके साथ किया जा सकता है।

जूनियर एनटीआर कोई न्यू फेस नहीं हैं

इस सवाल का जवाब देते हुए बोनी कपूर ने कहा-आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर को क्यों लिया है?'बोनी कपूर का ये जवाब एक्टर सिद्धार्थ को रास नहीं आया और उन्होंने कहा-जूनियर एनटीआर कोई न्यू फेस नहीं हैं। सिद्धार्थ ने कहा-आप सिनेमा जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार के बारे में ऐसी बात कर रहे हैं जो राजामौली जैसे फिल्म निर्माताओं में से एक के साथ काम कर रहा है।

कैमियो करते नजर आएंगे किंग खान

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को पहली बार पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच लेकर उत्साह काफी बढ़ा हुआ है।'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन की वॉर 2 में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो हो सकता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article