साउथ मूवीज

Bobby Deol के हाथ लगी बड़ी फिल्म, एनिमल के बाद इस साउथ स्टार से भिड़ते आएंगे नजर

बॉबी देओल केजीएफ फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में बॉबी देओल जूनियर एनटीआर के सामने होंगे। फिल्म के संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, बॉबी को फिल्म में कास्ट किया जा सकता है।

Image

Bobby Deol

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्म एनिमल के बाद काफी ज्यादा डिमांड में हैं। फैंस ने उन्हें एनिमल में काफी प्यार दिया था। कुछ देर बस रोल में आने के बाद भी बॉबी देओल ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी। इस फिल्म में बॉबी ने कुछ बोला भी नहीं था,लेकिन बिना बोली ही कमाल कर दिया था। एनिमल से पहले एक्टर की गिनती सक्सेसफुल एक्टर में नहीं होती थी, लेकिन अब एनिमल में शानदार एक्टिंग के बाद बॉबी की गिनती सक्सेसफुल एक्टर में होने लगी।

बॉबी देओल केजीएफ फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में बॉबी देओल जूनियर एनटीआर के सामने होंगे। फिल्म के संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, बॉबी को फिल्म में कास्ट किया जा सकता है। इस फिल्म पर काम पहले ही शुरू होना था, लेकिन प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे और इसे शुरू नहीं हो पाया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल

जूनियर एनटीआर की बात करें तो उनके पास दो फिल्में हैं। वह ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा, वह कोराताला शिवा की फिल्म देवरा में भी दिखाई देंगे। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर बॉबी देओल की बात करें तो उनके पास भी इस समय कई फिल्में हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म कंगुवा में नेगेटिव भूमिका निभाने के लिए पहले से ही तैयार हैं। इसके अलावा वह हरिहरा वीरा मल्लू और एनबीके109 का भी हिस्सा हैं। अब देखना होगा कि इस फिल्म में फैंस बॉबी देओल को पसंद करते हैं या नहीं। इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है ये भी देखने वाला होगा। इस खबर को सुनने के बाद बॉबी देओल के फैंस काफी खुश हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article