साउथ मूवीज

Bharath Kant और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की सड़क हादसे में हुई मौत, शोक में डूबी तेलुगु इंडस्ट्री

Bharath Kanth Died in Road accident: तेलुगु इंडस्ट्री से 11 मई की सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर भारत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

Image

तेलुगू अभिनेता भरत कांत का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)

Bharath Kanth Died in Road accident: 11 मई की सुबह तेलुगु इंडस्ट्री से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यंग और टैलेंटेड एक्टर भारत कांत (Bharath Kanth) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर के बाद से ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत कांत के साथ जाने-माने सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक (Trilok) ने भी थे और इस हादसे में उनका भी निधन हो गया है। फैन्स इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता और सिनेमैटोग्राफर के परिवार के प्रति इस अत्यंत दुखद घड़ी में संवेदनाएं व्यक्ति कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती)

भारत कांत-त्रिलोक का हुआ सड़क हादसे में हुआ निधन

न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह एक्सीडेंट आउटर रिंग रोड पर बोंग्लूर गेट के पास हुआ है। भारत कांत और त्रिलोक नेल्लोर से हैदराबाद कार से जा रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। एक कंटेनर लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेलुगु अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई। भारत कांत और त्रिलोक की मौत की खबर से पूरी तेलुगु इंडस्ट्री मातम छा गया है। (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Riteish Deshmukh की फिल्म, देखें आंकड़े)

टैलेंटेड एक्टर थे भारत कांत

भारत कांत ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'टैलेंट' से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने तेलुगू और हिंदी वेब सीरीज में भी काम किया था। अपनी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर भारत कांत धीरे-धीरे दर्शकों के बीच लोकप्रिय होते जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर त्रिलोक ने कई तेलुगू मूवी में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया था। इंडस्ट्री में त्रिलोक के काम को भी तारीफ मिलती थी। दोनों के मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दुखी कर दिया है। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इसे बड़ा नुकसान बताया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article