साउथ मूवीज

पवन कल्याण की रशियन पत्नी से पहले महेश बाबू की भी पत्नी ने भी मुड़वाया था सिर, बच्चों के खातिर लिया था फैसला

पवन कल्याण की रशियन पत्नी ने हाल ही में तिरुमाला जाकर अपना सिर मुड़वा लिया है। अन्ना से पहले महेश बाबू की पत्नी ने भी अपना सिर मुड़वा लिया था। बाल दान करने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें पवन कल्याण की पत्नी ने अपने बेटे की मन्नत के कारण बाल दान किए हैं।

Image

Pawan Kalyan Russian wife

पवन कल्याण की रशियन पत्नी ने हाल ही में तिरुमाला जाकर अपना सिर मुड़वा लिया है। अन्ना लेझनेवा ने ये फैसला बेटे के हादसे के ठीक होने के बाद लिया हैं। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अन्ना ने अपने बेटे मार्क शंकर के लिए मन्नत मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने सिर मुड़वा लिया है। बता दें अन्ना ऐसी पहली इंसान नहीं है। इससे पहले महेश बाबू की पत्नी ने भी बच्चों के खातिर अपना सिर मुड़वा लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी 2016 में ऐसा ही कुछ किया था। उन्होंने पवित्र व्रत के तहत अपना सिर मुंडवा लिया था। नम्रता ने अपने बच्चों गौतम और सितारा के साथ मंदिर में जाकर अपने सिर के बाल मुंडवाकर दान कर दिए थे। एक्ट्रेस की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस का ऐसा करना निस्वार्थ कार्य और भगवान बालाजी के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

एक्ट्रेस ने शेयर की थी तस्वीर

बाल दान करने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में वह कैमरे के लिए पोज करती हुई नजर आ रही थी। बैकग्राउंड में उनकी बहन शिल्पा शिरोडकर भी गौतम और सितारा के साथ मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नम्रता ने लिखा, "यादें। ट्रैवल डायरीज तिरुपति। मेरे बालों की आखिरी दिन।" बता दें श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में जाने वाले कई लोग अलग-अलग कारणों से अपने सिर मुंडवाते हैं। कुछ लोग इसे मन्नत के हिस्से के रूप में करते हैं। कुछ लोग प्रार्थना के लिए ऐसा करते हैं। भक्त अक्सर वहां स्नान करते हैं, अपने सिर मुंडवाते हैं और फिर आशीर्वाद मांगते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article