Baahubali 3: बाहुबली बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक है। अब ताजा अपडेट के अनुसार प्रभास और राजामौली बाहुबली 3 के लिए फिर से हाथ मिलाए हैं। बता दें बाहुबली प्रभास और राजामौली की ही फ्रेंचाइज है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इतजार कर रहे हैं। हाल ही में बाहुबली 3 को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
हाल ही में प्रोड्यूसर के.ई. ज्ञानवेल राजा. ने बाहुबली 3 को लेकर अपडेट दी है, जिसके बाद से चर्चा तेज हो गई है। अपनी फिल्म कंगुवा के प्रमोशन के दौरान ज्ञानवेल ने बाहुबली 3 कंफर्म की है। जिसके बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। लबें इंतजार के बाद अब मेकर्स बाहुबली 3 बनाने का प्लान कर रहे हैं। ‘बाहुबली 2’ के बाद ऐसी खबरे थी मेकर्स इसका तीसरा पार्ट नहीं बनाएंगे लेकिन अब मेकर्स ने पार्ट 3 के लिए कन्फर्म कर दिया है।
SSMB29 को लेकर बिजी हैं एसएस राजामौली
एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म SSMB29 को लेकर बिजी चल रहे हैं। बता दें इस फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम अभी SSMB29 रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी अमेरिकी सुपरहिट फिल्म सीरीज, 'इंडियाना जोन्स' के जंगल एडवेंचर थ्रिलर से रिलेटेड है। एस राजामौली की फिल्म बाहुबली और इसके दूसरे पार्ट बाहुबली: द कॉन्क्लूज़न ने दुनिया भर में 1,550 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई की थी। बाहुबली साउथ सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अब फैंस बेस्रबी से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
